
मुझे लगता है लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके राजनैतिक संघर्ष के विषय में इससे अधिक स्पष्ट और सटीक जानकरी प्रदान करती अन्य कोई पुस्तक नहीं हो सकती। दिनकर जोशी जी एक ऐसे लेखक हैं, जो हर विषय को गहरायी में समझते हैं और उस पर लिखते हैं। उनके द्वारा लिखीं महाभारत पर आधारित पुस्तकें पढ़कर आप महाभारत को अच्छे से समझ सकते हैं। उसी प्रकार से उन्होंने गाँधी जी के विषय में भी लिखा है। सरदार वल्लभभाई पटेल से जुड़े हर विषय को जिस समझदारी और स्पष्टता से यहाँ समझने समझाने का प्रयास हुआ है, वो लेखक की प्रतिभा को दर्शाता है।
आप यदि आधुनिक भारत के इतिहास को समझना चाहते हैं तो ये पुस्तक अवश्य पढ़ें.....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें